Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बजट 2026 के बाद डिफेंस के शेयर हो सकते हैं रॉकेट! जानें क्यों गोल्डमैन सैक्स ने जताया भरोसा

    5 days ago

    Defence Stocks after Budget 2026: केंद सरकार की ओर से यूनियन बजट 2026 में अलग-अलग सेक्टरों के लिए बड़े स्तर पर फंड का ऐलान किया गया हैं. जिसमें डिफेंस सेक्टर को खास प्राथमिकता मिली है. बजट के बाद गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. जिसमें बताया गया है कि रक्षा क्षेत्र को इस बजट में मिला आवंटन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा है.

    जिससे देश की डिफेंस कंपनियों के कारोबार को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब उन डिफेंस शेयरों पर टिकी है, जिनमें आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में....

    डिफेंस शेयरों पर रहेगी नजर

    गोल्डमैन सैक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बजट 2026 में डिफेंस सेक्टर के लिए किए गए आवंटन से कई भारतीय कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. सोलर इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनेमिक्स, डेटा पैटर्न्स और पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार अब बड़े प्लेटफॉर्म जैसे जहाज और विमान के साथ-साथ रक्षा उपकरणों और सिस्टम पर भी ज्यादा खर्च करने की योजना बना रही है. जिससे इन कंपनियों को लाभ मिलने की संभावना है.

    गोल्डमैन सैक्स ने एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स और डेटा पैटर्न्स जैसी कंपनियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की बात कही है. बढ़े हुए रक्षा खर्च के चलते इन कंपनियों द्वारा सप्लाई किए जाने वाले छोटे पुर्जों, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और तकनीकी उपकरणों की मांग बढ़ सकती है. जिसका सीधा फायदा शेयरों में तेजी के रूप में देखा जा सकता है.

    डिफेंस बजट में बड़ी बढ़ोतरी

    केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन में इजाफा करने की घोषणा की हैं. इस बार डिफेंस के लिए कुल 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

    आंकड़ों की बात करें तो, पिछले वित्त वर्ष के बजट में यह राशि 6.81 लाख करोड़ रुपये थी. यानी की पिछले साल की तुलना में इस साल के डिफेंस बजट में 15.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सरकार के इस फैसले से साफ संकेत मिलता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों ने की बिकवाली; दो दिन में 1300 करोड़ निकाले, जानिए इसकी वजह

    Click here to Read More
    Previous Article
    करदाताओं से लेकर निवेशक और उपभोक्ता तक… बजट 2026 से किसे फायदा और किसे झटका
    Next Article
    बजट 2026 पर जानें क्या बोले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment