Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज

    3 days ago

    Bigg Boss 19 की runner-up Farhana इन दिनों अपने नए music video को लेकर चर्चा में हैं। Amaal Malik  के साथ उनका collaboration और Shreya Goshal की आवाज ने इस project को और खास बना दिया है। खास बातचीत में Farrhana ने अपनी journey, प्यार और आने वाले projects पर खुलकर बात की Farrhana ने कहा कि bigg boss के घर में उनका पहला अनुभव बेहद चौंकाने वाला था।
    उन्होंने बताया की जब वह पहली बार assembly room में गई, वह  बेहद खुश थी। लेकिन उसी दिन सभी ने nominate  कर दिया। वो पल उनके लिए कठोर था। लेकिन उन्होंने वहीं तय कर लिया था कि अगर ये उनके साथ हुआ है, तो वह  इसे इतिहास बनाएंगी।
    घर से evict  होने के बाद उसी season में first runner-up बनना उनके लिए गर्व का पल रहा।
    उस वक्त उन्होंने सोचा कि अब कुछ बड़ा करना है। हर negative चीज को motivation बनाया।
    Farrhana  का कहना है कि जब उनका नाम ‘Hangama Queen’ के साथ जुड़ने लगा और social media पर लोग उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे, तो वह उनके लिए mood booster था।
    “जब trophy नहीं मिली थी, तब वह थोड़ी low feel कर रही थी। लेकिन जब देखा कि लोग उस audio  पर reels  बना रहे हैं, comment  में सिर्फ ‘Farrhana' लिखा है — तो  एहसास हुआ कि उन्होंने बहुत कुछ जीता है।”
    Amaal और Farrhana ने साफ किया कि इस music video की शुरुआत Amaal Malik ने की।
    “ये पहल Amaal ने की थी। वो बेहद profesional हैं। उन्होंने सीधे Farrhana की  management team  से बात की। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह दोनों साथ काम करेंगे। लेकिन उन्होंने अपनी misunderstanding दूर कीं, एक ही ground  पर आए और नई शुरुआत की।  
    उन्होंने यह भी बताया कि Amaal ने बाद में उनसे कहा कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि फरहाना वाकई show जीतने की हकदार थीं।
    Shreya Goshal के साथ अनुभव को लेकर Farrhana ने कहा: “ये कहना कि वो सिर्फ जानी-मानी singer हैं, बहुत छोटा बयान होगा। वो हमारे दौर की Lata  Mangeshkar हैं। उनके साथ पहला बड़ा project करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”
    क्या Farrhana Khatro Ke Khiladi में नजर आएंगी?
    इस सवाल पर उन्होंने कहा: “Makers के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ final नहीं है। मेरे कुछ film projects  भी उसी समय line up  हैं।”
    Films को लेकर उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही एक project की shooting शुरू हो सकती है।
    Valentine Week के बीच Farrhana ने साफ कहा: कि वह प्यार को हल्के में नहीं लेती। अगर किसी को डेट करेंगी , तो शादी के इरादे से करेंगी सिर्फ इसलिए डेट नहीं करना  कि वह single है या valentine है। फिलहाल वह खुद को अपनी प्राथमिकता मानती है।”
    आलोचना से फर्क नहीं पड़ता
    Farrhana ने कहा कि उन्हें सिर्फ तारीफ पसंद नहीं, बल्कि आलोचना भी स्वीकार है।
    “लोगों की अलग राय हो सकती है। ये डिक्टेटरशिप नहीं है कि जो मैं कहूं वही सब मानें। मैं critism handle कर सकती हूं।”
    Farrhana का मानना है:
    ''letting go'' की कला सीखिए। जो हो गया, उसे accept कीजिए। कुछ भी इस दुनिया में हमेशा के लिए आपका नहीं है। अगर आप इसे समझ जाएं, जिंदगी आसान हो जाएगी।”
    युवाओं के लिए संदेश
    ''consistency'' ही असली चाबी है। ऐसे वक्त आएंगे जब रास्ता नहीं दिखेगा। लेकिन हार मत मानो। मेहनत करते रहो।”

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जीजा तू काला गाने पर जमकर नाची साली, डांस वीडियो देख विराट कोहली से कनेक्ट करने लगे यूजर्स
    Next Article
    'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment