Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

    2 weeks ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की दूसरी बॉल पर चौका लगाया। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड सैमसन की मैच विनिंग पारी पावरप्ले में 2 बैटर्स आउट, सैमसन ने जिताया 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी डगमगाई। टीम ने अभिषेक शर्मा (10 रन) और ईशान किशन (10 रन) के विकेट पावरप्ले के अंदर 41 रन पर गंवा दिए थे। यहां से संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और एक छोर से टिके रहे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव 35 बॉल पर 58 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला। साथ ही तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 की साझेदारी करके भारत को जीत दिला दी। विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। आखिरी में सेमीफाइनल लाइनअप देखिए… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    सैमसन बोले- कोहली और रोहित से मैच फिनिश करना सीखा:ब्रेक में सोशल मीडिया से दूरी बनाई; कोच गंभीर ने कहा- संजू वर्ल्ड क्लास प्लेयर
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया:ग्रुप-1 के टॉप पर फिनिश किया, न्यूजीलैंड से पहला सेमीफाइनल कोलकाता में खेलेगी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment