Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भारत के पास कितने दिनों का बचा कच्चे तेल का भंडार? इजरायल-ईरान जंग लंबी चली तो कैसे होगी सप्लाई

    4 days ago

    मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बने युद्ध के हालात के चलते बाजार में उथलपुथल देखने को मिल रही है. युद्ध का असर सिर्फ कच्चे तेल और शेयर मार्केट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG)की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है. यानी अगर हालात सामान्य नहीं रहे तो आने वाले समय में इन चीजों पर भारी उछाल देखने को मिलेगा. यह असर खासकर यूरोप और एशिया के देशों में देखने को मिलेगा. इनमें भारत भी शामिल हैं.

    सरकारी सूत्रों ने बताया कि कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी के मामले में हमारी स्थिति काफी आरामदायक है. हमारे पास 25 दिनों का कच्चे तेल का भंडार है. साथ ही 25 दिनों का उत्पाद भंडार है. इसमें ट्रांसपोर्ट में मौजूद माल भी शामिल है.

    इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. इधर, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. साथ ही कहा है कि होर्मुज से ईरान तेल की एक बूंद भी नहीं गुजरने देगा. ईरान की इस धमकी के बाद से वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई में कमी आएगी, इनकी कीमतों भी इजाफा देखने को मिलेगा.

    होर्मुज बंद होने से भारत पर कितना असर
    अगर ईरान के इस फैसले से भारत पर क्या असर पड़ेगा, तो भारत का 20 प्रतिशत क्रूड ऑयल का आयात-निर्यात इसी रास्ते से होता है. भारत का 40 प्रतिशत तेल और 50 प्रतिशत गैस इसी रास्ते से होकर गुजरती है. ऐसे में रास्ता बंद होने से आने वाले समय में भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ईरान ने अमेरिका का समर्थन करने वाले खाड़ी देशों पर भी हमले किए हैं. उनकी रिफाइनरी पर अटैक किया है. कच्चा तेल की कीमत वर्तमान में 78.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. इसके अलावा LNG के टैंकर की कीमत 2 लाख डॉलर के आसपास कीमत है.

    अगर युद्ध लंबा खींचा तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है. ऐसे में भारत फिर से रूस से तेल खरीद को बढ़ा सकता है. भारत के पास रूस से तेल खरीदना एक सस्ता विकल्प है.

    यह भी पढ़ें : Israel US Iran War Live: इजरायल का बड़ा हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर चुनने के लिए हो रही थी वोटिंग, वहीं दागी मिसाइल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran US War: 'बहुत देर हो चुकी...', डोनाल्ड ट्रंप का ईरान से युद्ध के बीच बातचीत को लेकर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
    Next Article
    SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment