Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भारत-इंग्लैंड सेमीफाइल मैच में गैफनी और पालेकर होंगे फील्ड अंपायर:मुंबई में होगा मुकाबला; भारत के नितिन पहले सेमीफाइनल में थर्ड अंपायर होंगे

    2 weeks ago

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अंपायर और ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। भारत के मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे। वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में फील्ड अंपायर होंगे। जबकि थर्ड अंपायर भारत के नितिन मेनन होंगे। पहला सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका Vs न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे, जबकि थर्ड अंपायर नितिन मेनन होंगे। फोर्थ अंपायर के रूप में रॉड टकर मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी की भूमिका जवागल श्रीनाथ निभाएंगे। दूसरा सेमीफाइनल- भारत Vs इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे, जबकि थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी एड्रियन होल्डस्टॉक संभालेंगे। चौथे अंपायर के रूप में पॉल राइफल मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट होंगे। गैफनी भारत के मैच में अंपारिंग कर चुके दोनों टीमें 2024 में भी सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 68 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में भी क्रिस गैफनी अंपायर की भूमिका में मौजूद थे। मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक गैफनी भारत के साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों में भी ऑन-फील्ड अंपायर रह चुके हैं। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया, देश तब खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं:ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी थीं, ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं
    Next Article
    भारत में अटके वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के क्रिकेटर्स:एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी समस्या; वर्ल्डकप से बाहर होने के बावजूद होटलों में रुके

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment