Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के

    6 days ago

    लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हर साल एक बड़े विवाद में रहने होने की ठान रखी है. पिछले वर्ष PCB के चेयरमैन एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लेकर भाग गए थे. अब खबर आई है कि पीसीबी अपने ही खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये का भारी जुर्माना ठोकने की तैयारी में है, क्योंकि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई. शाहिद अफरीदी से लेकर आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले की जमकर आलोचना की है.

    PCB की छोटी सोच – शाहिद अफरीदी

    खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की बात पर शाहिद अफरीदी ने प्रतिक्रिया देकर कहा, “इस फैसले को समझ पाना मुश्किल है. यह छोटी सोच है और यह छोटी रकम है. आप 50 लाख रुपये का भला क्या करेंगे? यह सुनने में एक सजा प्रतीत नहीं होती.”
    अफरीदी ने आगे कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अच्छा नहीं किया, उन्हें फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने भेज देना चाहिए. अफरीदी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें कम से कम 2 साल तक टीम में आने ही नहीं देना चाहिए.

    आकाश चोपड़ा भी बरसे

    भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने को अन्यायपूर्ण बताया. आकाश ने कहा कि इससे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी नप जाएंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि साहिबजादा फरहान पर जुर्माना लगा तो वे जरूर सोचेंगे कि उन्होंने क्या गलत किया. उन्होंने तो पूरे टूर्नामेंट में 383 रन बनाए, 2 शतक लगाकर इतिहास रचा. नसीम शाह को लेकर भी आकाश ने कहा कि वो तो सिर्फ एक ही मैच खेले, फिर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें क्यों घसीटा जा रहा है.
    आकाश चोपड़ा ने इसे पैसे ऐंठने का तरीका बताया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए चयनकर्ताओं से सवाल पूछे जाने चाहिए और जुर्माना लगाने का फैसला बहुत कैजुअल है.

    सारा पैसा साहिबजादा फरहान को दे दो

    पाकिस्तान के एक अन्य पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने तो यह तक कह दिया कि अन्य सभी खिलाड़ियों से पैसा वसूल करके साहिबजादा फरहान को इनाम के तौर पर दे देना चाहिए. क्योंकि फरहान ने बाकी सारे बल्लेबाजों का काम अकेले ही कर दिया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 383 रन बनाए.
    मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माने का फैसला 15 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद ही ले लिया गया था.

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेमीफाइनल में इंग्लैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, भारत से छीन सकते हैं फाइनल का टिकट
    Next Article
    कोच बदला, अब राशिद खान से छिनेगी कप्तानी! टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान टीम का कायापलट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment