Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बांग्लादेश टीम के लिए आई खुशखबरी, T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी, इस टीम के साथ किया क्वालीफाई

    3 days ago

    बांग्लादेश क्रिकेट के लिए पिछले कुछ हफ्तें चुनौतीपूर्ण रहे हैं. पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आने की जिद पर अड़े रहने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को जगह दी गई. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, उनकी महिला टीम ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

    बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने सुपर-6 में थाईलैंड को 39 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया. बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस पिछले कुछ हफ़्तों से मायूस थे क्योंकि उनके बोर्ड (BCB) की वजह से उनकी पुरुष टीम से वर्ल्ड कप का टिकट छिन गया. लेकिन अब फैंस के लिए अच्छी खबर है, बेशक वह अपनी पुरुष टीम को चियर नहीं कर पाएंगे लेकिन महिला टीम को चियर करने का मौका होगा.

    बांग्लादेश और नीदरलैंड को मिला वर्ल्ड कप टिकट

    बांग्लादेश के साथ नीदरलैंड ने भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है. बड़ी बात ये है कि नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी.

    बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 12 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगा. इस टीम में कुल 12 टीमें खेलेंगी. इनमें से 8 टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 रैंकिंग के आधार पर चुना गया था, जबकि 4 टीमें क्वालीफ़ायर के जरिए वर्ल्ड कप का टिकट प्राप्त करेंगी. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली 10 टीमें कंफर्म हो गई हैं, जबकि 2 टीमों का क्वालीफाई करना बाकी है.

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमों को 2 ग्रुप्स (6-6) में बांटा जाएगा. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, इसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी है. जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    टी20 विश्व कप से पहले इस टीम को झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ सस्पेंड, मैच फिक्सिंग का आरोप
    Next Article
    जनवरी 2026 में ODI क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा, जानिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment