Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बांग्लादेश में BNP की जबरदस्त वापसी, तारिक रहमान दोनों सीटों से जीते चुनाव, जमात का बिगड़ा खेल

    2 days ago

    बांग्लादेश में 13वीं संसद (जातीय सांसद) चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और BNP के प्रमुख तारिक रहमान ने धमाकेदार वापसी की है. 17 साल बाद देश लौटने के बाद तारिक रहमान ने दोनों सीटों (ढाका-17 और बोगुरा-6) पर जीत हासिल कर ली है. बांग्लादेश में 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं. इसमें लंदन से आए तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने के और ज्यादा करीब पहुंच गए हैं.

    तारिक ने दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की

    BNP मीडिया सेल के सदस्य शायरुल कबीर खान ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि अनऑफिशियल रिजल्ट्स में तारिक दोनों सीटों पर जीत गए हैं. यह उनकी राजनीतिक ताकत का बड़ा संकेत है, क्योंकि वे प्रधानमंत्री पद के बड़े दावेदार हैं. ढाका-17 सीट (गुलशन, बारिदारा, बनानी और कैंटनमेंट इलाके) में तारिक ने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार एसएम खालिकुज्जमान को बड़े अंतर से हराया. BNP का दावा है कि रात 9 बजे तक के आंकड़ों में तारिक को 60,215 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 24,524 वोट मिल सके.

    बोगुरा-6 सीट (बोगुरा सदर) में भी तारिक ने जमात के उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुर रहमान को दो गुना से ज्यादा वोटों से हराया. प्रोथोम आलो के मुताबिक, 27 केंद्रों के आंकड़ों में तारिक को 37,465 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 17,428 वोट मिल सके. बोगुरा की सभी 7 सीटों पर BNP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जिसमें तारिक की सीट सबसे मजबूत है.

    BNP और जमात के बीच मुख्य लड़ाई

    यह चुनाव 2024 के छात्र आंदोलन के बाद पहला बड़ा चुनाव है, जिसमें अवामी लीग (शेख हसीना की पार्टी) चुनाव से बाहर है और रजिस्ट्रेशन सस्पेंड है. मुख्य मुकाबला BNP और जमात-ए-इस्लामी के गठबंधन के बीच था. शुरुआती रुझानों में BNP कई सीटों पर आगे है. कुछ रिपोर्टों में BNP 50 से ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है, जबकि जमात 18 पर. कुल 299 सीटों पर वोटिंग हुई (एक सीट रद्द) और वोटर टर्नआउट करीब 48 प्रतिशत रहा. साथ ही जुलाई नेशनल चार्टर पर रेफरेंडम भी हुआ, जिसके नतीजे नई सरकार को संविधान में बड़े बदलाव का अधिकार दे सकते हैं.

    पत्नी और बेटी के साथ तारिक ने डाला वोट

    तारिक रहमान ने सुबह ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज में वोट डाला, जहां उनकी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान भी साथ थीं. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और उन्होंने अपने अधिकार वापस ले लिए हैं. उन्होंने कुछ जगहों पर अनचाही घटनाओं की रिपोर्ट्स का जिक्र किया, लेकिन कहा कि अगर BNP सत्ता में आई तो कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे.

    मां खालिदा जिया की मौत के बाद बांग्लादेश लौटे थे तारिक

    तारिक रहमान 2008 से लंदन में रह रहे थे और दिसंबर 2025 में मां खालिदा जिया की मौत के बाद वापस लौटे थे. उनकी जीत BNP को बड़ा राजनीतिक फायदा देगी और सरकार बनाने में मदद करेगी. चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजे अभी पूरी तरह नहीं आए हैं, लेकिन अनऑफिशियल रिजल्ट्स से साफ है कि तारिक दोनों सीटों पर जीत चुके हैं. पूरे देश के नतीजे शुक्रवार सुबह तक आने की उम्मीद है. अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने चुनाव को फ्री और फेयर बताया है, हालांकि कुछ जगहों पर हिंसा की शिकायतें आईं. यह चुनाव बांग्लादेश की नई राजनीतिक दिशा तय करेगा, जहां बीएनपी मजबूत स्थिति में दिख रही है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'बात बनी तो ठीक, नहीं तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी!
    Next Article
    जापान के नजदीक रूस ने तैनात किए Su-57 फाइटर जेट, अमेरिकी एयरबेस पर हमला या कुछ और, क्या है पुतिन का प्लान?

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment