Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

    2 weeks ago

    बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर लगे बैन की समीक्षा जल्द हो सकती है। युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज'से बातचीत में कहा कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग IPL के प्रसारण पर बांग्लादेश में बैन क्यों लगाया गया है। वे स्थिति को समझने के बाद इस पर दोबारा फैसला लेंगे। वहीं, सुरक्षा चिंताओं के आधार पर खिलाड़ियों के PSL में खेलने पर भी अंतिम फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करेंगे-अमीनुल हक प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला उस विवाद के बाद लिया गया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान को हटाया गया था। हालांकि, मौजूदा युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ बेहतर और दोस्ताना संबंध चाहता है। अमीनुल हक ने बताया कि ईद की छुट्टियों के बाद क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें IPL पर लगे बैन के कारणों की समीक्षा होगी और आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि खेल का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और दोनों देशों के बीच खेल संबंध सामान्य रहने चाहिए। सुरक्षा पर BCB की रिपोर्ट का इंतजार खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सरकार से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा,'अगर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा है, तो हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से नहीं जाएंगे। पहले बोर्ड हमें इस बारे में जानकारी देगा, फिर हम अपनी नेशनल एजेंसियों की जांच के आधार पर आधिकारिक फैसला लेंगे।' बंद दरवाजों के पीछे होगा टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को ही घोषणा की है कि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण PSL 2026 के मैचों को केवल लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही, ये सभी मैच 'बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स' यानी बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की है। इस पर अमीनुल ने कहा,'अगर BCB हमें भरोसा दिलाता है कि कोई समस्या नहीं है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम खेल को रोकना नहीं चाहते, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है।' इन 6 खिलाड़ियों को मिल चुका है NOC बांग्लादेश के 6 प्रमुख खिलाड़ियों को पहले ही बोर्ड से एनओसी (NOC) मिल चुका है। इनमें मुस्तफिजुर रहमान और परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक होना है। अब इन खिलाड़ियों का भविष्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिका है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘वंडरकिड्स’ का दबदबा, छोटी उम्र में तैयार हो रहे खिलाड़ी:फुटबॉल में डॉवमैन, क्रिकेट में वैभव, डॉर्ट्स में ल्यूक लिटलर जैसे टीनएजर चमक रहे
    Next Article
    सौरभ दुबे-दसुन शनाका IPL में शामिल:हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी; लीग में अब तक 10 खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment