Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Bank Holiday Alert: नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को बैंक जाने का है प्लान? जान लें कल ब्रांच खुले या नहीं...

    2 days ago

    Bank Holiday 19 March: अगर आप कल यानी 19 मार्च को किसी जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले यह जान लेना बेहतर होगा कि आपके शहर में इस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं. कई बार अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग वजहों से छुट्टियां रहती हैं. ऐसे में बिना जानकारी के बैंक ब्रांच जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

    इसलिए बैंक जाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए. इस लिस्ट में साफ तौर पर बताया जाता है कि किस दिन और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और उसकी वजह क्या है. आइए जानते हैं, कल बैंक किन-किन शहरों में बंद है.  

    19 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

    19 मार्च को देशभर में सभी जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों में ही छुट्टी रहेगी. अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ने वाले त्योहारों के कारण यह अवकाश दिया गया है. इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और नवरात्र की शुरुआत जैसे अवसरों की वजह से कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

    इस दौरान बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि इन शहरों को छोड़कर बाकी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे. इसलिए अपने शहर की स्थिति देखकर ही बैंक जाने की प्लान बनाना बेहतर रहेगा.

    बैंक बंद होने पर भी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

    हालांकि कुछ शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक या अन्य जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक ब्रांच जाने की आवश्यकता होती है, वैसे काम नहीं हो पाएंगे. 

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से खिले लोगों के चेहरे, चांदी 2300 रुपये फिसली; सोना भी सस्ता...

    Click here to Read More
    Previous Article
    सारा अली खान को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में प्रवेश से पहले देना होगा 'आस्था का हलफनामा'! जानें पूरा मामला
    Next Article
    बज गया बिगुल! आ रहा है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, पैसों का अभी से कर लें इंतजाम

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment