Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अर्जेंटीना-स्पेन के बीच होने वाला फाइनालिसीमा मैच रद्द:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कतर में 27 मार्च को नहीं होगा मुकाबला

    5 days ago

    अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला फाइनलिसिमा मुकाबला रद्द कर दिया गया है। यूरोपीय फुटबॉल संघ (UEFA) ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया। यह मैच 27 मार्च को कतर की राजधानी दोहा में खेला जाना था। इसमें साउथ अमेरिका की चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोप की चैंपियन स्पेन आमने-सामने होने वाली थीं। मुकाबले को लियोनेल मेस्सी और लामिन यामल की टीमों के बीच बड़ा मैच माना जा रहा था। युद्ध के चलते सुरक्षा पर मंडराया खतरा मिडिल ईस्ट में ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच जारी संघर्ष और अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के कारण क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पिछले तीन हफ्तों से जारी इस तनाव के बीच कतर में मैच कराना जोखिम भरा माना गया। UEFA ने कहा कि कतर के आयोजकों के साथ चर्चा के बाद मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए 27 मार्च को कतर में मैच कराना संभव नहीं है। लुसैल स्टेडियम में होना था मैच, जहां अर्जेंटीना बना था वर्ल्ड चैंपियन यह मुकाबला लुसैल स्टेडियम में होना था। इसी मैदान पर 2022 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था, जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। उस मैच में मेस्सी ने दो गोल किए थे, जबकि किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी। अन्य विकल्पों पर नहीं बनी बात मैच को दूसरे स्थान पर कराने के विकल्प भी देखे गए। मैड्रिड के सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में मैच कराने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने इसे स्वीकार नहीं किया। एक विकल्प यह भी था कि मुकाबला दो लेग में कराया जाए। पहला मैड्रिड में और दूसरा ब्यूनस आयर्स में। इस प्रस्ताव पर भी सहमति नहीं बन सकी। बाद में UEFA ने 27 मार्च को इटली में मैच कराने का प्रस्ताव दिया, लेकिन अर्जेंटीना ने इसे 31 मार्च को कराने की मांग रखी। UEFA के अनुसार चार दिन बाद मैच कराना संभव नहीं था, इसलिए आखिरकार इसे रद्द करना पड़ा। फाइनलिसिमा का पहला मुकाबला 2022 में लंदन के वेम्बली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें अर्जेंटीना ने इटली को 3-0 से हराया था। क्या है फाइनलिसिमा फाइनलिसिमा एक इंटरकॉन्टिनेंटल फुटबॉल मुकाबला है, जिसमें कोपा अमेरिका के विजेता और यूरोपीय चैम्पियनशिप (यूरो) के विजेता आमने-सामने होते हैं। यह टूर्नामेंट दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ CONMEBOL और यूरोपीय फुटबॉल महासंघ UEFA के बीच सहयोग समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत दोनों संगठन फुटबॉल के विकास के लिए मिलकर कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। इनमें महिला फुटबॉल, फुटसल, युवा वर्ग के टूर्नामेंट, रेफरी का आदान-प्रदान और तकनीकी प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। फ़ाइनलिस्सिमा पहली बार 1985 में खेला गया था। उस समय इसे कहा जाता था, जिसका नाम यूईएफए के पूर्व अध्यक्ष के नाम पर रखा गया था। यह मुकाबला दूसरी बार 1993 में आयोजित हुआ, जिसके बाद लंबे समय तक इसे नहीं खेला गया। बाद में 2022 में CONMEBOL और UEFA के बीच नए सहयोग समझौते के बाद इस प्रतियोगिता को फिर से शुरू किया गया और इसका नाम फाइनलिसिमा रखा गया। 1985 में खेले गए पहले मुकाबले में फ्रांस नेशनल फुटबॉल टीम ने ऊरुग्वे नेशनल फुटबॉल टीम को हराया था। वहीं अर्जेंटीना नेशनल फुटबॉल टीम ने 1993 और 2022 के मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किए। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल:मीरपुर ODI में बांग्लादेश के रीव्यू को बताया गलत, मैच रेफरी से शिकायत की मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में अंपायर के एक फैसले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से शिकायत की है। पाकिस्तान का कहना है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को गलत तरीके से LBW रीव्यू लेने की अनुमति दी। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    सिनर पहली बार इंडियन वेल्स चैंपियन, मेदवेदेव को हराया:विमेंस सिंगल्स में सबालेंका जीतीं, फाइनल में रायबाकिना को मात दी
    Next Article
    मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 के लिए कैंप शुरू:कोच जयवर्धने बोले- डे-1 ही सीजन की टोन सेट करता है; 29 मार्च को KKR से पहला मैच

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment