Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Anupama Written Update: परी और ईशानी की इज्जत होगी तार-तार? अनुपमा को जिंदा जलाएगी रजनी!

    6 days ago

    रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि रजनी अपने प्रोजेक्ट के लिए किसी भ हद तक जाने के लिए तैयार है. वहीं, अनुपमा भी चॉल को टूटने नहीं देना चाहती. ऐसे में वो भी कुछ भी करने के लिए तैयार है.

    रजनी से अनुपमा खूब पंगा ले रही है. ऐसे में रजनी हार नहीं मानने वाली है. हाल ही में रजनी ने अपने गुंडे भेजे थे परी और ईशानी को डराने के लिए. ऐसे में परी और ईशानी बुरी तरह से डर गई थीं. उन्होंने अनुपमा को सारी बातें बताई. उसके बाद अनुपमा रजनी के घर उसे धमकाने पहुंच जाती है.

     इस दौरान अनुपमा देखती है कि रजनी अपनी बहू भारती और बेटे वरुण को बेवकूफ बना रही है. रजनी को अनुपमा उसके बेटे और बहू के सामने खूब रखी-खोटी सुनाती है. रजनी को लगने लगता है कि अनुपमा हार नहीं मानने वाली. इस वजह से वो ठान लेती है कि अब अनुपमा को मारकर रहेगी.

    प्रेरणा को अनुपमा समझ गुंड़ों ने लगाई आग

    लेकिन, रजनी का ये पासा भी उल्टा पड़ता हुआ नजर आया. दरअसल, प्रेरणा की तबीयत ठीक नहीं थी, ऐसे में उसने अनुपमा का शॉल पहन लिया था.गुंडों को लगा कि ये अनुपमा है और उन्होंने आग लगा दी. राही ये सब देख लेती है और अनुपमा को बताती है कि प्रेरणा आग फंस गई है.

    वरुण को होगा गलती का एहसास

    अनुपमा अपनी जान पर खेलकर प्रेरणा की जान बचा लेती है. लेकिन, वो बेहोश हो जाती है. अनुपमा की ये हालत देख राही और प्रेरणा घबरा जाते हैं. इसी बीच वरुण को अपनी गलती का एहसास होता है कि उसने अपनी मां की वजह से अनुपमा संग बेहद गलत किया. वो और भारती चॉल पहुंचते हैं और अनुपमा से माफी मांगते हैं.

    अनुपमा से वरुण कहता है कि मेरी मां ने बहुत गलत किया है और हर गलत काम में मैं उनके साथ रहा हूं. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा आप मुझे माफ कर दो. वहीं, भारती भी अनुपमा को कहती है कि आपको जो ठीक लगे वो रजनी के साथ कीजिए.दूसरी तरफ पराग के फैसले पर प्रेम को गर्व होता है और वो ये बात अपने पिता को बताता है. प्रेम की बातों को सुन पराग इमोशनल हो जाता है. वहीं, पराग और प्रेम की बातों को सुन राही का दिल भी भर आता है.

    ये भी पढ़ें:-Plane Crash Films: प्लेन क्रैश पर बनी हैं ये रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में, हर सीन में लगता है डर

    Click here to Read More
    Previous Article
    'अनुपमा' की अनपढ़ राही रियल लाइफ में है बेहद पढ़ी-लिखी, करोड़ों में है नेटवर्थ
    Next Article
    अक्षय कुमार ने चंकी पांडे के मनी माइंडेड होने पर की खिंचाई, बोले- 'पैसा जहां चंकी वहां'

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment