Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Anupama Viral Video: शर्म लिहाज भूली परी, बिना पल्लू के जेठजी के सामने पहुंची तो हुई खूब पिटाई

    6 days ago

    रुपाली गांगुली के शो अनपुमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में रोज किसी ना किसी मुद्दे पर लड़ाई देखने को मिलती रहती है. हाल ही में अनुपमा को 36 पन्नों का भाषण देते हुए देखा गया. कोठारी हाउस में भी अब अनुपमा का परछावा पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

    कहीं ना कहीं यही वजह है कि प्रेम भी परी की सास बनने की कोशिश करने लगा है. ऐसा हम नहीं कह रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इस बात का सबूत है. वायरल वीडियो में परी मजे से पोज देती हुई नजर आ रही है. प्रेम अचानक से कहीं से आता है और परी को देखने के बाद हंसने लगता है.

    प्रेम में दिखी वसुंधरा की झलक

    देखते ही देखते प्रेम ने परी के गाल पर चांटे लगा दिए. इतने से भी प्रेम का दिल नहीं भरा. तभी परी को प्रेम ने अपनी कोहनी से भी पीटा. परी के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया कि ये वही प्रेम है जो उसके साथ एक ही छत के नीचे रहता था. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि प्रेम में बा की झलक दिखाई दे रही है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ishita dixit (@ishita_11.11)

    शिवम खजुरिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को देख फैंस हैरान है. कभी भी प्रेम को परी के संग ऐसी हरकत करते हुए नहीं देखा गया. हालांकि, प्रेम ने खुद ही अपने गुस्से की वजह का खुलासा कर दिया है.

    वीडियो को शेयर करते हुए शिवम ने कैप्शन में लिखा,'परी अपने जेठजी के सामने बिना पल्लू के आ गई थी.' बता दें शिवम खजुरिया अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर करते रहते हैं. दरअसल, सेट पर अनुपमा की स्टारकास्ट खूब मजे करती है, जिसकी झलक अक्सर देखने को मिलती रहती है.

    ये भी पढ़ें:-राही की सगाई में प्रेम ने गाया 'चन्ना मेरेया मेरेया', अनुपमा के दामाद की हालत देख फैंस हुए हैरान

    Click here to Read More
    Previous Article
    Jaane Anjaane: उन्नति के जन्मदिन पर राघव ने किया उन्नति और विक्रम की सगाई का एलान (01.02.2026)
    Next Article
    जैस्मिन भसीन और अली गोनी इस साल करेंगे शादी? घर पहुंचे दोस्त ने खोली पोल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment