Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अनुराग डोभाल की हालत देख हैरान हुए टीवी स्टार्स, मुनव्वर-एल्विश से प्रिंस नरूला तक ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

    1 week ago

    यूट्यूबर UK07 Rider और बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना ने फैंस को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे, जिस पर कई टीवी स्टार्स ने गुस्सा दिखाया और ट्रोल्स को जमकर लताड़ा.

    अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीमिंग में की सुसाईड करने की कोशिश
    दरअसल, हाल ही में अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में ठोक दी. इसके बाद स्ट्रीमिंग अचानक बंद हो गई. फैंस घबरा गए क्योंकि वीडियो में अनुराग रो भी रहे थे और इस राइड को उन्होंने अपनी आखिरी राइड बताया था. अनुराग के इस कदम पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. इस पर टीवी स्टार्स भड़क गए. एल्विश यादव से लेकर अभिषेक कुमार, अली गोनी और मुनव्वर फारूकी ने न सिर्फ अनुराग डोभाल के जल्द ठीक होने की दुआ की, बल्कि उनका मजाक उड़ाने वालों की भी क्लास लगाई है.

    मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया वीडियो
    मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, 'जहां तक अनुराग की बात है, जब मैंने पहला वीडियो देखा, तो मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और उनके सबसे करीबी से बात की. मुझे बहुत सी बातें पता चलीं और मैंने उन्हें अपना ख्याल रखने को कहा. हम क्या कर सकते हैं? यह हमारे बस में नहीं है. कोई भी पारिवारिक समस्या का समाधान नहीं कर सकता. आप लोग अपना ख्याल रखें. हम कामना करते हैं कि वह हमेशा स्वस्थ रहे.'

    मुनव्वर ने आगे कहा, 'आपको मजाक उड़ाने के लिए 50 चीजें मिल जाएंगी, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें. इंटरनेट को ऐसी जगह न बनाएं जहां आप किसी के दुख को न देख सकें. इसलिए, ट्रोल्स चिल. यह तुम्हारी जिंदगी का समाधान नहीं है. अगर आप परेशान हैं, तो यह (जान देना या जान देने की कोशिश) कोई तरीका नहीं है. अगर आप परेशान हैं या किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो ऐसी हरकत करने की कोशिश न करें.'

    प्रिंस नरूला तक ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
    प्रिंस नरूला ने वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'कभी-कभी लोगों को बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है. वरना लोग उसे मजाक समझते हैं और ट्रोलिंग करते हैं. ट्रोलर्स से मुझे नफरत है, जब तुम ऐसा करते हो तो लोगों की सिचुएशन नहीं समझते. अभी भी लोग लिख रहे हैं- मरा कि नहीं? अभी भी जिंदा है...' शर्म आनी चाहिए तुम लोगों को. उसकी सिचुएशन कोई समझ नहीं पा रही है कि वह किस हाल में है.'

    ट्रोलर्स  पर फूटा अली गोनी का गुस्सा
    अली गोनी ने भी एक वीडियो में कहा, 'उस लड़के ने अपनी एक वीडियो डाली. अपने आप को जाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी जिंदगी में जो भी चल रहा है. चलो, फैमिली मैटर है, दखल नहीं देना चाहिए, लेकिन उस लड़के ने अपने आप को जाहिर किया अपने फैंस के सामने और उन्होंने क्या दिया रिटर्न में? हंसी-मजाक ट्रोल. शेम ऑन यू. आप लोदो को ऊपर वाला देख रहे है.'

    एल्विश यादव ने भी किया पोस्ट
    एल्विश यादव, जो अनुराग डोभाल के दोस्त भी हैं, उन्होंने X पर लिखा, 'हालांकि, मैं किसी के निजी मामले या फैमिली मैटर में नहीं बोलता, लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है, उम्मीद करता हूं कि जल्दी ठीक हो जाए. अनुराग भाई जल्दी ठीक हो जाए.'

    अभिषेक कुमार ने की यूजर्स से अपील
    अभिषेक कुमार भी अनुराग डोभाल के सपोर्ट में उतरे. अभिषेक ने यह भी बताया कि वह पिछले दो दिनों से अभिषेक को फोन और मैसेज कर रहे थे, पर कोई जवाब नहीं मिला. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में अभिषेक कुमार ने कहा, 'मैं सिर्फ ये प्रार्थना करता हूं कि ट्रोलिंग करना बंद कर दो, क्योंकि ये बहुत सीरियल सिचुएशन है. जब आप उस सिचुएशन में होते हैं, तो समझ नहीं आता क्या करें, क्या न करें. मैंने अनुराग का लाइव भी देखा, मुझे उम्मीद है वो ठीक हो. जान देने की कोशिश कोई समाधान नहीं है. प्लीज दोस्तों, ट्रोलिंग बंद कर दो.'

    अनुराग डोभाल से अस्पताल में मिलने पहुंचे तहलका 
    इन्फ्लुएंसर सनी आर्या, जिन्हें तहलका के नाम से भी जाना जाता है, अनुराग डोभाल से अस्पताल में मिलने पहुंचे हैं. बता दें कि बिग बॉस 17 में दोनों साथ नजर आए थे. साथ ही पॉपुलर इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने भी अस्पताल से कई वीडियो क्लिप पोस्ट किए हैं. इन वीडियो में सनी आर्य अस्पताल में नजर आ रहे हैं

    क्या है पूरा मामला?
    बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मेंटल हालत के बारे में बताया था. अनुराग ने बताया था कि घरवालों को उनकी इंटर-कास्ट मैरिज से दिक्कत थी और उनकी पत्नी रितिका को घर में घुसने भी नहीं दिया. 

    अनुराग के मुताबिक, घरवालों ने उनका सबकुछ छीन लिया, रिश्ते-नाते और पैसे भी. यहां तक कि पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई. अनुराग ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
    Next Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में अभिरा की होगी वापसी, शेरनी बन अरमान और विद्या के उड़ाएगी होश

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment