Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अल्काराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता:10 बार के चैंपियन जोकोविच को हराया, 3-1 से जीत दर्ज की; मुकाबला 3 घंटे 2 मिनट चला

    6 days ago

    वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत लिया है। 22 साल के स्पेनिश स्टार ने फाइनल में सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराया। रविवार को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मुकाबला 3 घंटे 2 मिनट तक चला। यह जोकोविच के करियर की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहली हार थी। इससे पहले वे 10 बार फाइनल में पहुंचे थे और हर बार चैंपियन बने थे। चौथे सेट में पलटा मैच पहला सेट जोकोविच ने आसानी से जीत लिया था, लेकिन इसके बाद अल्काराज ने लय पकड़ ली। दूसरे और तीसरे सेट में आक्रामक रिटर्न और बेसलाइन से दबाव बनाकर उन्होंने मैच अपने पक्ष में कर लिया। चौथा सेट सबसे ज्यादा रोमांचक रहा। 11वें गेम में अल्काराज ने दबाव में शानदार फोरहैंड विनर लगाकर 6-5 की बढ़त बनाई। 12वें गेम में जोकोविच सर्व कर रहे थे, लेकिन निर्णायक पलों में उनसे चूक हो गई और अल्काराज ने सेट के साथ मैच भी अपने नाम कर लिया। करियर ग्रैंड स्लैंम पूरा किया इस जीत के साथ अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन ही उनके ट्रॉफी कैबिनेट में एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब बचा था। इसे जीतकर वे करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए। अल्काराज इससे पहले 2 बार US ओपन, 2 बार विंबलडन और 2 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। करियर ग्रैंड स्लैम का मतलब है, किसी खिलाड़ी का अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कम से कम एक बार जीतना। इन्हें एक ही कैलेंडर वर्ष में जीतना जरूरी नहीं होता। सेमीफाइनल में ज्वेरेव को हराया था फाइनल से पहले अल्काराज ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों तक चले मुकाबले में हराया था। यह मैच 5 घंटे 27 मिनट तक चला, जिसमें अल्काराज ने 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से जीत दर्ज की। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 7-5, 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। नोवाक के नाम 24 ग्रैंड स्लैम 38 साल के नोवाक जोकोविच के नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इनमें 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 फ्रेंच ओपन, 7 विंबलडन और 4 US ओपन शामिल हैं। 8 प्लेयर्स ने पूरे किए करियर स्लैम कार्लोस अल्काराज से पहले डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय एमर्सन, आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर चुके हैं। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और US ओपन चारों मेजर टूर्नामेंट जीतता है, तो उसे करियर स्लैम कहा जाता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराया:तीसरे टी-20 में बाबर और अयूब की फिफ्टी, नवाज को 5 विकेट; सीरीज 3-0 से जीती
    Next Article
    पडीक्कल के शतक से कर्नाटक रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में:पंजाब को 5 विकेट से हराया; डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ रनरेट से बाहर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment