Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अली खामेनेई की मौत से दुखी हुईं फरहाना भट्ट, हिना खान के पति रॉकी जायसवाल, बोले-‘जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है'

    2 weeks ago

    हाल ही में 1 मार्च, 2026 को ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के जॉइंट हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ली अली अली खामेनेई मारे गए थे. उनकी मौत पर बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट ने काफी दुख जताया था. वहीं अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने फरहाना के ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर दुख जताने को लेकर तंज कसा है. हालांकि उन्होने अपनी पोस्ट मे किसी का नाम नहीं लिया है.

    हिना खान के पति रॉकी ने फरहाना भट्ट पर निकाली भड़ास
    बता दें कि  फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की रनर-अप थीं, और हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वे सबके दिलों में रहेंगे. वहीं  हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में फरहाना भट्ट का नाम लिए बिना उनकी क्लास लगा दी. रॉकी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मुझे परवाह नहीं है कि आप किसके लिए शोक मनाते हैं, जब तक आप इसे निजी तौर पर करते हैं. अगर आप पब्लिक में ऐसा करने आते हैं, तो आपके काम पब्लिक के क्रिटिसाइज़ करने के लिए मौजूद हैं. मैंने इन दुख जताने वालों में किसी इंडियन के लिए इतना प्यार या आंसू कभी नहीं देखे. यहां तक कि ग्रेट एपीजे अब्दुल कलाम के लिए भी नहीं.”

    उन्होंने आगे कहा, “आप उन लोगों की पीठ में छुरा घोंपते हैं जो आपकी रक्षा करते हैं और उन विदेशियों के लिए दुख मनाते हैं जो हमेशा आपके देश के खिलाफ खड़े रहे. लॉयल्टी ही सब कुछ है. लॉयल्टी सब कुछ साफ-साफ दिखाती भी है.”



    अली खामेनेई की मौत पर फ़रहाना भट्ट का बयान
    यह विवाद तब शुरू हुआ जब फ़रहाना भट्ट ने खामेनेई की मौत की खबर पर अपना रिएक्शन शेयर किया.  इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए,बिग बॉस 19 फेम स्टार ने बताया कि इस खबर का उन पर क्या असर हुआ. फरहाना ने कहा, "वह एक ऐसी पर्सनैलिटी थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वह हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे." उन्होंने आगे बताया कि इस खबर ने उन्हें पर्सनली कैसे प्रभावित किया, उन्होंने कहा, "आपको यकीन नहीं होगा, मैं सेहरी के बाद से सोई नहीं हूं. मैंने नमाज़ पढ़ी, कुरान पढ़ी, और मैं बहुत दुखी थी. कई लोगों के लिए, वह एक मसीहा थे."भट्ट ने यह भी कहा कि "हज़ारों खामेनेई पैदा होंगे" और कहा कि कश्मीर में कई लोग इस घटना से बहुत दुखी हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका, बोलीं- 'दुबई में अभी सब नॉर्मल है'
    Next Article
    Anupama Spoiler: वसुंधरा को होगी अनुपमा से जलन, अंश सौंपेगा गौतम को बच्चा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment