Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अफ्रीका कप फाइनल में हंगामा:सेनेगल टीम पेनल्टी विवाद पर मैदान छोड़कर गई, 14 मिनट खेल रुका रहा, लौटने के बाद मोरक्को को हराया

    1 week ago

    अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का फाइनल मैच फुटबॉल से ज्यादा विवाद और हंगामे के कारण चर्चा में रहा। मोरक्को और सेनेगल के बीच रविवार को मोरक्को के प्रिंस मौले अब्देल्लाह स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें एक विवादित पेनल्टी के बाद सेनेगल की पूरी टीम गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर चली गई। मैच के अंतिम समय में रेफरी के मोरक्को को पेनल्टी दिए जाने से सेनेगल के खिलाड़ी भड़क गए और खेल रोक दिया गया। करीब 14 मिनट तक मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और मैच रुका रहा। बाद में कप्तान सादियो माने के समझाने पर सेनेगल की टीम दोबारा मैदान पर लौटी। सेनेगल ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया सेनेगल की टीम को मैदान पर लौटने के बाद खेल शुरू हुआ। पेनल्टी पर मोरक्को के खिलाड़ी ब्राहिम डियाज गोल नहीं कर सके और सेनेगल के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां सेनेगल के लिए पाप गुए ने 94वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर मुकाबला 1-0 से जीत लिया। सेनेगल दूसरा खिताब जीता इस जीत के साथ सेनेगल ने अफ्रीका कप का दूसरा खिताब अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर भी इस फाइनल को अफ्रीका कप का सबसे विवादित मुकाबला बताया जा रहा है। अफ्रीका कप में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब बड़े मुकाबले विवादों में घिरे हों।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप-बांग्लादेश भारत में खेलेगा या नहीं, 21 को फैसला:अगर बांग्लादेश ने इनकार किया तो रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को मौका संभव
    Next Article
    ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच की 100वीं जीत​​​​​​​:स्पेन के मार्टिनेज को लगातार सेटों में हराया; मेदवेदेव, डी मिनॉर और अल्काराज दूसरे राउंड में पहुंचे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment