Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आसमान में नॉनवेज पर छिड़ा युद्ध, फ्लाइट में पास बैठे पैसेंजर के हाथ में चिकन देख भड़की लड़की, वीडियो वायरल

    1 week ago

    हवाई जहाज में सफर आमतौर पर आराम, सुकून और बादलों के बीच की खूबसूरत यात्रा के लिए जाना जाता है. लेकिन कभी-कभी यही सफर अचानक ऐसा ड्रामा बन जाता है कि लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं और कुछ ही घंटों में वह क्लिप सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैल जाती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फ्लाइट के अंदर वेज और नॉनवेज खाने को लेकर ऐसा घमासान छिड़ गया कि यात्रियों के साथ-साथ फ्लाइट स्टाफ को भी बीच-बचाव करना पड़ गया.

    चिकन को लेकर फ्लाइट में छिड़ा युद्ध

    दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट की सीट पर बैठे एक लड़के के हाथ में चिकन का खाना है और वह आराम से उसे खा रहा होता है. इसी दौरान उसके पास वाली सीट पर बैठी लड़की अचानक गुस्से में आ जाती है. लड़की का कहना है कि वह प्योर वेजिटेरियन है और उसके सामने बैठकर चिकन खाना गलत है. चिकन देखते ही वह भड़क जाती है और लड़के पर आपत्ति जताने लगती है.

    पास बैठे पैसेंजर को चिकन खाता देख भड़की लड़की

    वीडियो में लड़की साफ कहती सुनाई देती है कि जानवरों को मारकर खाना उसे बिल्कुल पसंद नहीं है और वह ऐसी चीजों को देख भी नहीं सकती. वहीं लड़का भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखता. उसका कहना है कि उसने फ्लाइट में जो खाना ऑर्डर किया है, वह उसे खाने का पूरा हक रखता है और उसे चिकन बेहद पसंद है. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस और तेज हो जाती है.

    देखते ही देखते गर्मा गया माहौल

    वीडियो में देखते ही देखते लड़की और लड़के के बीच इतनी तीखी बहस होती दिखाई दे रही है कि कुछ देर के लिए फ्लाइट का माहौल ही गर्म हो जाता है. कोई इसे खाने की आजादी बता रहा है तो कोई इसे संवेदनशीलता का मामला. कुल मिलाकर, बादलों के बीच उड़ती फ्लाइट में वेज-नॉनवेज की बहस ने इंटरनेट पर नया विवाद खड़ा कर दिया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    यह भी पढ़ें: क्या वाकई जमीन पर एयरबेस के डिजाइन बना रहे ईरानी? देखें अमेरिका को धोखा देने वाले वायरल वीडियो

    यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

    वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....कोई कुछ भी खाए, भावना आहत वालों को दिक्कत होने लगती है. एक और यूजर ने लिखा...वेज खाने वाले ज्यादा हिंसक होते हैं, इसलिए लड़ पड़ते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मैं चिकन खाते हुए इस लड़ाई को देख रही हूं.

    यह भी पढ़ें: Video: पानी के दरिंदे को फाड़ खा गया जंगल का राजा, नदी किनारे जमकर दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

    Click here to Read More
    Previous Article
    "भारत ने जीता टी-20 वर्ल्डकप 2026" न्यूजीलैंड को एक तरफा चटाई धूल, यूजर्स ने सेंटनर के ले लिए मजे
    Next Article
    T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment