Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आर्याना सबालेंका इंडियन वेल्स के फाइनल में:सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया; खिताब के लिए रायबकिना से होगी भिड़ंत

    6 days ago

    इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटा 28 मिनट तक चला। सबालेंका पिछले चार साल में तीसरी बार इंडियन वेल्स के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह यहां दो बार उपविजेता रह चुकी हैं। अब फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की एलिना रायबकिना से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रायबकिना ने यूक्रेन की एलीना स्वितोलिना को 7-5, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला लेने का मौका सबालेंका के लिए यह फाइनल बेहद अहम है। साल 2026 में सबालेंका ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है। उनकी एकमात्र हार इसी साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में एलिना रायबकिना के खिलाफ आई थी। ऐसे में रविवार को सबालेंका के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका होगा,बल्कि इंडियन वेल्स में अपने 0-2 के फाइनल रिकॉर्ड (दो बार रनर-अप रहना) को सुधारने की भी चुनौती होगी। सबालेंका ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं आर्याना सबालेंका और एलिना रायबकिना के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें सबालेंका का पलड़ा भारी है और उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में बाजी रायबकिना के हाथ लगी है। सबालेंका बोलीं-संडे के लिए पूरी तरह तैयार हूं फाइनल को लेकर सबालेंका ने कहा,'मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि रविवार के मैच के लिए मैं पूरी तरह तैयार रहूं। मैं अपना बेस्ट टेनिस खेलूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि यह साल मेरा हो।' इंडियन वेल्स में भांबरी सेमीफाइनल में हारे इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के आंद्रे गोरानसन की शानदार दौड़ सेमीफाइनल में खत्म हो गई। गैर वरीय इस जोड़ी को फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेक और मोनाको के वेलेंटिन वाचेरोट की जोड़ी ने 5-7, 7-6 (7), 10-5 से हराया। 33 साल के भारतीय खिलाड़ी ने पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भांबरी और गोरानसन ने ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर एरलर और इटली के आंद्रेया वावासोरी की जोड़ी को 6-3, 7-6 (7) से हराया था। भांबरी की इस उपलब्धि के साथ मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में दो साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी की सेमीफाइनल में मौजूदगी भी दर्ज हुई। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2024 में मियामी ओपन का खिताब जीता था। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    गंभीर 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कोच:गांगुली बोले-असली परीक्षा 2027 वर्ल्ड कप में होगी, टेस्ट क्रिकेट में पिच का मोह छोड़ना होगा
    Next Article
    दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment