Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'आपने देश बेच दिया, ये शर्म की बात है', अमेरिका संग ट्रेड डील पर फिर बरसे राहुल गांधी, कहा- कांग्रेस के बब्बर शेर...

    2 days ago

    अमेरिका से हुई ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार के फैसलों पर निशाना साधा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार अमेरिका से हुए व्यापारिक समझौते को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं. 

    राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि आपने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, उसमें आपने देश को बेच दिया है. ये शर्म की बात है. हमारे देश का डेटा दिया गया है. किसानों को खत्म कर दिया गया है. टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया गया है. ये शर्म की बात है. 

    राहुल ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि मोदी जी आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए. मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे. एक इंच पीछे नहीं हटेंगे. 

    ट्रेड डील के विरोध में राहुल गांधी करेंगे महापंचायत

    भोपाल में 24 फरवरी से कांग्रेस इंडिया-यूएस ट्रेड डील के विरोध में किसान महाचौपाल का आयोजन करने जा रही है. यह कांग्रेस की इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की शुरुआत मानी जा रही है. इस महाचौपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे. राहुल गांधी के कल 1 बजे दोपहर में भोपाल पहुंचने की संभावना है. लगभग 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है.

    पार्टी का दावा है कि इसमें करीबन 50 हजार लोग शामिल होने की उम्मीद है. प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को बस से भोपाल लाया जा रहा है. इस महाचौपाल में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा जयराम रमेश, पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, सांसद-विधायक और सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिहार में चौकीदार-दफेदारों पर लाठीचार्ज से भड़की कांग्रेस, नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, कहा- सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा...
    Next Article
    India-Bangladesh Relations: भारत नहीं इस मुस्लिम देश जाएंगे बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान! पहली विदेश यात्रा के फैसले से हलचल

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment