Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आपके फोन की हर चीज ट्रैक कर सकता है नया स्पाईवेयर, एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स की उड़ी नींद, ऐसे रहें सेफ

    2 days ago

    इन दिनों एक नए स्पाईवेयर ने मोबाइल यूजर्स की नींद उड़ा दी है. इस पिछले कुछ सालों का सबसे खतरनाक स्पाईवेयर माना जा रहा है. इसकी मदद से डिवाइस की हर चीज को ट्रैक किया जा सकता है. ZeroDayRAT नाम का यह स्पाईवेयर हैकर्स को यूजर के फोन के कैमरा और माइक्रोफोन के साथ-साथ नोटिफिकेशन और मैसेज समेत दूसरी चीजों की भी एक्सेस दे देता है. इससे भी खतरनाक बात है कि इससे न तो एंड्रॉयड यूजर्स सेफ हैं और न ही आईफोन यूजर्स. सभी मोबाइल डिवाइसेस को इससे खतरा है. 

    हैकर के पास पहुंचा देता है सारा डेटा

    यह स्पाईवेयर इतना खतरनाक है कि यूजर का सारा डेटा हैकर के पास पहुंचा देता है. डिवाइस में इंस्टॉल होते ही यह डेटा ट्रांसमिट करना शुरू कर देता है, जिससे हैकर्स आपके फोन पर आ रहे नोटिफिकेशन, GPS लोकेशन, इनबॉक्स के मैसेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, बैटरी और लॉक स्टेटस को देख सकता है. ट्रांसमिट हो रहे डेटा की मदद से अटैकर यह भी देख सकते हैं कि आप सबसे ज्यादा बात किससे कर रहे हैं, किन ऐप्स को सबसे ज्यादा यूज कर रहे हैं और किस नेटवर्क पर एक्टिव रहते हैं.

    टेलीग्राम पर बिक रहा है यह स्पाईवेयर

    यह स्पाईवेयर अपनी कैपेबिलिटीज के अलावा और भी कई कारणों से चिंताजनक है. पहला यह कि इसे यूज करने के लिए टेक्नीकल एक्सपर्टीज की जरूरत नहीं है. दूसरा ऐसी भी रिपोर्ट्स है कि इस स्पाईवेयर को टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम बेचा जा रहा है. इससे इसका दायरा और भी बढ़ जाएगा और इसे कोई भी यूज कर सकता है, जो इसे और खतरनाक बना देता है.

    इससे बचने के लिए क्या करें?

    आजकल इंटरनेट पर स्पाईवेयर और मालवेयर की बाढ़ आई हुई है. इससे बचने के लिए अलर्ट रहने की बहुत जरूरत है. ऐसे किसी भी खतरे से बचने के लिए किसी भी अनजान सोर्स से आए लिंक पर क्लिक न करें. इसी तरह किसी भी थर्ड-पार्टी सोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें. हमेशा गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें.

    ये भी पढ़ें-

    बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई? ये हो सकते हैं कारण, जानिए फिक्स करने के तरीके

    Click here to Read More
    Previous Article
    Mobile Radiation Cancer Risk: सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या हो जाता है कैंसर, डॉक्टर से जानें कितनी सच है यह बात?
    Next Article
    क्या 90 दिनों बाद बेकार हो जाएंगे ईमेल और मैसेजेज? जानें एक्स के प्रोडक्ट हेड ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment