Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'आम जनता के हाथ लगी निराशा, युवाओं के लिए...', बजट को लेकर सचिन पायलट का केंद्र पर निशाना

    5 days ago

    कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. पायलट ने इस बजट को 'भरोसेमंद रोडमैप' से रहित बताते हुए कहा कि यह केवल चुनावी घोषणाओं तक सीमित है और इससे आम जनता, विशेषकर युवाओं को भारी निराशा हाथ लगी है.

    सचिन पायलट ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि धरातल पर कितने युवाओं को काम मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली घोषणाओं का कोई पारदर्शी डेटा पेश नहीं किया कि कितने रोजगार सृजित हुए. आज देश का युवा 'अंडर-एम्प्लॉयमेंट' (अल्प-रोजगार) से जूझ रहा है और भविष्य को लेकर चिंतित है.

    महंगाई और आर्थिक चुनौतियों की अनदेखी

    पायलट ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक और घरेलू आर्थिक अस्थिरता के बावजूद सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने की कोई ठोस रणनीति नहीं है. आम आदमी पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से परेशान है, लेकिन बजट में उसे कोई बड़ी राहत नहीं दी गई.

    महिला, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की उपेक्षा

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बजट में समाज के महत्वपूर्ण वर्गों की अनदेखी की गई है, आर्थिक स्वावलंबन के लिए ठोस योजनाओं का अभाव है. खेती-किसानी को वह प्राथमिकता नहीं दी गई जिसकी दरकार थी. ग्रामीण विकास: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के दावे खोखले नजर आते हैं और सरकार की उदासीनता स्पष्ट दिख रही है.

    बीजेपी शासित राज्यों के साथ भी 'धोखा'

    सचिन पायलट ने इस बात पर हैरानी जताई कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बीजेपी की सरकारें होने के बावजूद, इन प्रदेशों के लिए किसी भी नई बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं की गई. उन्होंने इसे जनता के साथ 'धोखे' जैसा बताया.

    सचिन पायलट ने बजट को संतुलित विकास की दिशा में एक विफल कदम बताते हुए इसे पूरी तरह "चुनावी बजट" करार दिया है, जो वास्तविकता से कोसों दूर है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026: बजट में बड़ा बदलाव; विदेशी संपत्ति और टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल, जानें डिटेल
    Next Article
    रोज खाना खाने के बाद करें ये काम, कभी नहीं आएंगी खट्टी डकारें

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment