Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आकांक्षा रंजन ने करवाई एग फ्रीजिंग, शेयर किया एक्सपीरियंस, बोलीं- 'आखिरी दो वीक बहुत मुश्किल थे'

    1 week ago

    एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में एग फ्रीज करवाए हैं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने बताया कि ये प्रोसेस उनके लिए आसान नहीं था, खासकर आखिरी दो हफ्ते बहुत मुश्किल और तनाव भरे थे.

    आकांक्षा रंजन ने शेयर किया एग फ्रीजिंग का एक्सपीरियंस
    आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कल मैंने अपने एग फ्रीज करवाए!! मैंने इसे शेयर करने का सोचा नहीं था, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए सही लग रहा है… वुमन की बॉडी एक्सट्राऑडनरी है पिछले दो हफ्ते… बेहद मुश्किल भरे थे.'

    उन्होंने आगे कहा, 'हर दिन खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोन का असर, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और सर्जरी. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं दमदार होती हैं… और मैं हमारे शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और क्षमताओं से हैरान हूं.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kanch🐙 (@akansharanjankapoor)

    सेलेब्स ने किया रिेएक्ट
    बता दें, आकांक्षा के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. आथिया शेट्टी ने दिल वाला इमोजी कमेंट करके सपोर्ट दिखाया. एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कहा, 'तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार,' जबकि आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन ने कमेंट किया, 'वाह मेरी स्ट्रॉन्ग गर्ल.'

    आकांक्षा रंजन कपूर का वर्कफ्रंट
    वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा को आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' में देखा गया था, जिसमें अमोल पाराशर मुख्य भूमिका में थे. यह ड्रामा गांवों में डॉक्टरों के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाता है. इस सीरीज में आकांक्षा ने डॉ. गार्गी की भूमिका निभाई, जो चार एपिसोड में दिखाई दीं. उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (2024) में भी एक कैमियो भूमिका निभाई थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार होंगे विलेन! अजय देवगन के साथ निभाएंगे दुश्मनी
    Next Article
    Weekly Love Horoscope 2026: 9-15 मार्च तक कैसी रहेगी राशियों की लव लाइफ, जानिए सितारों का हाल?

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment