Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    9 दिनों में बॉर्डर-2 ने कमाए 277 करोड़:शनिवार को कलेक्शन हुआ 20 करोड़, मर्दानी-3 ने क्लैश के बावजूद 2 दिन में कमाए 10 करोड़

    5 days ago

    सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड के शनिवार को 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 277 करोड़ हो चुका है। 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले वीक में कुल 244 करोड़ का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, जिसके बाद शुक्रवार यानी 30 मार्च को फिल्म ने 12.53 करोड़ रुपए कमाए। इसके बाद फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी 31 जनवरी को 20.17 करोड़ का कुल इंडियन कलेक्शन किया है, जिसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 277.67 करोड़ हो चुका है। वहीं फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 367 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी बॉर्डर 2 सभी भाषाओं की फिल्मों में बॉर्डर 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 367 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है, जो इस साल का अब तक का रिकॉर्ड है। बॉर्डर 2 के बाद 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म चिरंजीवी स्टारर माना शंकर वारा प्रसाद गारू (तेलुगु) है, जिसने 300 करोड़ कमाए थे। वहीं प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब (तेलुगु) तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है, जिसने महज 200 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। मर्दानी 3 से क्लैश का नहीं पड़ा बॉर्डर पर असर फिल्म बॉर्डर 2 के एक हफ्ते बाद यानी 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की पॉपुलर मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई है। इस फिल्म ने महज 4 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिसके बाद शनिवार यानी 31 जनवरी को फिल्म ने 6 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ मर्दानी 3 का 2 दिनों में कुल कलेक्शन 10 करोड़ रुपए हो चुका है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म:बेटी को थामे हॉस्पिटल पहुंचे साउथ स्टार, चिरंजीवी ने की घोषणा, कहा- मां और दोनों बच्चे स्वस्थ
    Next Article
    दावा- उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाला गया:नाम हुआ गीता भारद्वाज, एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी धर्म को नहीं मानती, तो निकालोगे कैसे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment