Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    69 की उम्र में वेटरन एक्ट्रेस कल्पना अइय्यर किया 'रम्बा हो' पर डांस, वायरल हो रहा वीडियो

    1 day ago

    फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के साथ ही 70 के दशक का एक गाना 'रम्बा हो' एक बार फिर से ट्रेंड में आ गया. इस गाने पर लोगों ने खूब सारी रील बनाईं और शेयर की हैं. अब हाल ही में इस गाने पर वेटरन एक्ट्रेस कल्पना अइय्यर ने स्टोज पर डांस किया है. कल्पना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    कल्पना अइय्यर की उम्र 69 साल की है, इस उम्र मं वो इस गाने पर जिस तरह से थिरक रही हैं वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है. कल्पना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा रहा है. एक्ट्रेस इस वीडियो ने नेवी ब्लू कलर की साड़ी पहनी हैं. ये वीडियो किसी की शादी का है, ये शादी उनके किसी फैमिली मेंबर की ही है. यहां देखें वीडियो:

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by UrbanAsian (@urbanasian)

    कल्पना की हो रही जमकर तारीफ

    इस गाने पर कल्पना को थिरकता हुआ देखकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की कमेंट्स की लाइन लग गई है. लो कल्पना के इस उम्र में जोश और जज्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं. कमेंट में यूजर्स कल्पना को रॉकस्टार बता रहे हैं. तो वहीं वीडियो में सामने बैठी ऑडियंस भी इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद कर रही है.

    असली गाने में भी थीं एक्ट्रेस

    बता दें कि ये गाना साल 1977 में आई फिल्म 'अरमान' का गाना है. इस गाने के ओरिजिनल वीडियो में भी कल्पना अइय्यर ने डांस किया था. उस समय का उनका जोश और आज का जोश, दोनों में कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है. इस गाने को उषा उत्थुप ने गाया था. 'धुरंधर' की रिलीज के बाद ये गाना एक बार फिर से ट्रेंड का हिस्सा बन गया और अब कल्पना के इस डांस वीडियो को देख लोग बहुत खुश हो रहे हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया अपडेट
    Next Article
    पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर छलका शिल्पा शिरोडकर का दर्द, लिखा- 'आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता'

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment