Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    35 परसेंट तक क्रैश हुए IDBI बैंक के शेयर, निराश हुए निवेशक; जानें अकाउंट होल्डर्स पर असर

    5 days ago

    IDBI Bank Share: IDBI Bank के शेयरों में पिछले एक हफ्ते से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आलम यह है कि यह अपने हाल के सबसे हाई लेवल 118.5 रुपये से लगभग 35 परसेंट तक क्रैश हो चुका है. इसी के साथ शेयर अपने 52-वीक के सबसे लो लेवल  72.04 रुपये के भी काफी करीब पहुंच चुका है.

    बीते सोमवार (16 मार्च) को महज एक ही सेशन में शेयर में लगभग 15-16 परसेंट की गिरावट आई. शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट से बैंक की मार्केट वैल्यू से 18500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम साफ हो गई है. इसने निवेशकों को भी परेशान कर दिया है.

    क्यों गिर रहे शेयर? 

    बैंक के प्राइवेटाइजेशन को लेकर बनी अनिश्चितता ही इसकी एक बड़ी वजह है.सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने की सोच रहे थे. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि बैंक में 60.72 परसेंट की अपनी हिस्सेदारी बेचने के फैसले को सरकार ने फिलहाल के लिए टाल दिया है. बैंक के निजीकरण की उम्मीद में पिछले काफी समय में शेयरों में तेजी दिख रही थी, लेकिन अब अचानक से डील अटकने की खबर आने के बाद शेयरों की बिकवाली तेज हो गई.  

    हालांकि, बैंक की तरफ से कहा गया है कि बैंक के निजीकरण के लिए सरकारी प्रक्रिया के रद्द होने की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. इसके अलावा, बैंक के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NAM) में गिरावट और मुनाफे में एक स्थिरता भी निवेशकों के निराश होने की एक वजह है.  

     

     

     

     

     

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    ये भी पढ़ें:

    अडानी ग्रुप की होने जा रही दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, NCLT ने 15000 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

    Click here to Read More
    Previous Article
    Aaj Ka Vrishchik Rashifal 18 March 2026: आज चमकेंगे सितारे! धन लाभ, करियर में उछाल, रिश्तों में मिठास? जानें सबकुछ!
    Next Article
    अडानी ग्रुप की होने जा रही दिवालिया हो चुकी यह कंपनी, NCLT ने 15000 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment