Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    3 फरवरी से जनता के लिए खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगा टिकट? जानें यहां

    5 days ago

    दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अगर कोई जगह सुकून, हरियाली और रंगों की खूबसूरती से मन को खुश कर सकती है तो वह राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान है. पहले जिसे हम मुगल गार्डन के नाम से जानते थे, वही उद्यान अब नए नाम और नए अंदाज के साथ एक बार फिर आम लोगों के लिए खोला जा रहा है.

    हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में राष्ट्रपति भवन का यह खास उद्यान फूलों की चादर ओढ़े visitors का स्वागत करने के लिए तैयार है. 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आम जनता यहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता का आनंद ले सकेगी. इस विंटर एनुअल एडिशन का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. अगर आप भी फूलों, हरियाली और शांत माहौल के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. 

    अमृत उद्यान में क्या-क्या खास देखने को मिलेगा?

    इस साल अमृत उद्यान को और भी खास बनाया गया है. यहां145 से ज्यादा किस्मों के गुलाब, 85 प्रकार के अलग-अलग फूलों के पौधे, रंग-बिरंगे ट्यूलिप, झरनों जैसी बहती पानी की धाराएं, बाब्लिंग ब्रुक (छोटी झरनों वाली नहरें) और शांत वातावरण वाला बरगद का बगीचा देखने को मिलेगा. लोगों को खास तौर पर गुलाब की अनोखी किस्में जैसे अर्जुन, कृष्ण और अश्वनी बहुत पसंद आएगी. फूल प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं होगी. 

    क्यूआर कोड से मिलेगी पौधों की जानकारी

    इस बार अमृत उद्यान को और ज्यादा शिक्षाप्रद और इंटरैक्टिव बनाया गया है. उद्यान में जगह-जगह QR कोड लगाए गए हैं. इन क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही आप उस पौधे या फूल की पूरी जानकारी तुरंत पा सकेंगे. इससे बच्चों और छात्रों के लिए यह जगह सीखने का भी एक शानदार मौका बनेगी. 

    अमृत उद्यान का समय और जरूरी नियम

    उद्यान हफ्ते में 6 दिन खुला रहेगा. सोमवार को बंद रहेगा. इसका समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. यहां अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक है. होली के दिन उद्यान बंद रहेगा.  साथ ही प्रवेश राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 से होगा. 

    कैसे मिलेगा अमृत उद्यान का टिकट?

    अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह मुफ्त है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है. टिकट बुक करने के लिए आपको https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in जाना होगा. मौके पर यानी On the spot टिकट नहीं मिलेगा, सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग मान्य होगी. 

    यह भी पढ़ें - Union Budget 2026: अब विदेश में पढ़ाई और इलाज हुआ सस्ता, जानें टैक्स में कितनी मिलेगी छूट?

    Click here to Read More
    Previous Article
    यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बिहार से होकर जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल
    Next Article
    मछली पालने के लिए बनाना है अमृत सरोवर, जानें सरकार कैसे देगी कारोबार शुरू करने के लिए पैसा?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment