Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस

    1 week ago

    Gas Cylinder Booking Rules: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है. दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से ग्लोबल ऑयल और गैस मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है. इसी माहौल में एलपीजी सप्लाई और कीमतों को लेकर भी बदलाव हुए है. केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम में बदलाव करते हुए एक अहम फैसला लिया है. पहले उपभोक्ता किसी सिलेंडर की डिलीवरी के 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे.

    लेकिन अब इस अंतराल को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद गैस सिलेंडर की जमाखोरी को रोकना और सप्लाई सिस्टम को संतुलित बनाए रखना है. हालांकि कई घरों में गैस का इस्तेमाल ज्यादा होता है. इसलिए यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए तो क्या होगा. ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के लिए अलग ऑप्शन मौजूद हैं? जान लीजिए जवाब.

    अब 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

    सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम में बदलाव करते हुए न्यूनतम अंतराल को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. यानी किसी भी उपभोक्ता को नए सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए पिछली डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिन इंतजार करना होगा. इस फैसले का मकसद गैस सिलेंडर की जमाखोरी को रोकना और सप्लाई को संतुलित रखना है. 

    ईरान-इजरायल में तनाव की खबरों के बीच उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा जल्दी सिलेंडर बुक कर रहे हैं. जिससे सप्लाई चेन पर दबाव पड़ सकता है. नए नियम से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि गैस सिलेंडर सभी उपभोक्ताओं तक बराबर तरीके से पहुंचे.

    यह भी पढ़ें: कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स

    25 दिन से पहले गैस खत्म हो जाए तो क्या करें?

    सरकार ने नियम भले ही बदल दिए हैं. लेकिन लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है कि अगर किसी घर में एलपीजी सिलेंडर 25 दिन से पहले खत्म हो जाता है. तो उपभोक्ता क्या करे? तो आपको बता दें इसके लिए गैस एजेंसी के स्तर पर दूसरे ऑप्शन मौजूद रहते है. ऐसे मामलों में उपभोक्ता अपने डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी से सीधे संपर्क कर सकते हैं और सिचुएशन बता सकते हैं. कई बार एजेंसी स्पेशल परमिशन के आधार पर बुकिंग की सुविधा दे देती है. या फिर इमरजेंसी में आप कुछ एक्सट्रा चार्जेस देकर भी दूसरा सिलेंडर ले सकते हैं. 

    दो कनेक्शन भी ले सकते हैं

    इसके अलावा जिन घरों में गैस की खपत ज्यादा होती है. उनके लिए दूसरा कनेक्शन या डबल सिलेंडर सुविधा लेना भी एक ऑप्शन हो सकता है. डबल सिलेंडर सिस्टम में एक सिलेंडर खत्म होने पर दूसरा तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है और इस दौरान नया सिलेंडर बुक करने के लिए ठीकठाक वक्त मिल जाता है.

    यह भी पढ़ें: ऐसे पहचानें असली और नकली QR Code, नहीं तो स्कैन करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

    Click here to Read More
    Previous Article
    Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
    Next Article
    ऐसे पहचानें असली और नकली QR Code, नहीं तो स्कैन करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment