Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार शकीरा:अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में ग्रैमी अवॉर्ड विनर के लाइव शो होंगे

    6 days ago

    ग्लोबल पॉप स्टार और कई ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर शकीरा अप्रैल में 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी। वह 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में लाइव शो करेंगी। यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो ने दी। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण के मुद्दों पर काम करती है। बता दें कि शकीरा ने आखिरी बार भारत में 2007 में मुंबई में 'ओरल फिक्सेशन' टूर के दौरान परफॉर्म किया था। आयोजकों के अनुसार, कॉन्सर्ट का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना भी है। शकीरा मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। एक प्रेस नोट में शकीरा ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली के फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं। फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण के लिए साथ खड़े होने का संदेश है।” शकीरा उनके सुपरहिट गानों "हिप्स डोंट लाइ", "व्हेनएवर, वेयरएवर" और "वाका वाका" के लिए जाना जाता है। वह अपनी एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। म्यूजिक के अलावा शकीरा उनके बेयरफुट फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और बच्चों की भलाई के लिए भी काम करती हैं। यह पहल फीडिंग इंडिया के लक्ष्य से मेल खाती है, जो भूख और कुपोषण के खिलाफ काम करता है। प्रेस नोट के अनुसार, फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट एक कम्युनिटी इनिशिएटिव है। इसका मकसद यूनाइटेड नेशंस के जीरो हंगर 2030 लक्ष्य में योगदान देना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज:हिंसक सीन ज्यादा, कहानी साफ नहीं; ₹1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट से होगा क्लैश
    Next Article
    जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट, बोले-सत्य पराजित नहीं होगा:अंदर एक दोस्त बना, मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासीर के बारे में बताया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment