Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने मई-जून के लिए कैंसिल कीं ये 5 ट्रेनें

    5 days ago

    Train Cancelled News: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था मानी जाती है, जहां रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं. देश के अलग अलग राज्यों और शहरों को जोड़ने वाली यह नेटवर्क आम लोगों की लाइफलाइन है. ऐसे में जब भी किसी रूट पर ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव होता है. उसका असर बहुत से यात्रियों पर पड़ता है. 

    इसी बीच मई और जून 2026 के लिए कुछ अहम ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. अगर आप उत्तर भारत, उत्तराखंड या जम्मू कश्मीर की ओर यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले नई लिस्ट जरूर चेक कर लें. रेलवे ने ऑपरेशनल कारणों से यह कदम उठाया है, इसलिए अपडेटेड जानकारी रखना बेहद जरूरी है.

    उत्तराखंड और जम्मू रूट की ट्रेनें प्रभावित

    • ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक के लिए कैंसिल
    • ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस  31 मई 2026 तक के लिए कैंसिल

    कानपुर–काठगोदाम रूट की ट्रेनें कैंसिल

    रेलवे के इस फैसले से कानपुर से काठगोदाम जाने वाले मुसाफिरों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. इस रूट की दो ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. इस रूट से होकर गर्मियों में नैनीताल जाने वालों के लिए जरूरी होता है.

    • ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक के लिए कैंसिल
    • ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक के लिए कैंसिल

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बच्चियों को मिलेंगे इतने रुपये, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें कैंसिल

    जो यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे थे. उन यात्रियों को भी मायूसी झेलनी पड़ेगी. क्योंकि इस रूट की भी ट्रेनें कैंसिल की गई हैं.

    • ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक के लिए कैंसिल
    • ट्रेन नंबर 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक के लिए कैंसिल

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब किस परिवार का बनेगा राशन कार्ड? ये शर्तें नहीं मानीं तो नहीं होगा फायदा

    सफर से पहले चेक कर लें स्टेटस

    अगर आपने कैंसिल ट्रेनों में पहले से टिकट बुक कर रखा है. तो घबराने की जरूरत नहीं है. रेलवे के नियमों के मुताबिक आपको पूरा रिफंड मिलेगा. ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के खाते में रकम ऑटोमैटिक प्रोसेस हो जाती है. जबकि काउंटर टिकट के लिए तय प्रक्रिया फॉलो करनी होगी. आप अपना रिफंड स्टेटस IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी रेलवे काउंटर पर चेक कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें: सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?

    Click here to Read More
    Previous Article
    ट्रेन के लगेज कोच में सफर किया तो कितना लगता है जुर्माना? गलती करने से पहले जानें नियम
    Next Article
    एनएचएआई के नए नियम 2026: 15 फरवरी से टोल टैक्स में बड़े बदलाव, आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर असर

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment